iPhone 17 Pro Max में मिल सकती है अब तक की सबसे बड़ी बैटरी, साथ में ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप
इस साल सितंबर में लॉन्च होने वाले iPhone 17 Pro Max के साथ बैटरी परफॉर्मेंस में एक बड़ा बदलाव आ सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है, जो iPhone 16 Pro Max की 33 घंटे की वीडियो प्लेबैक क्षमता से भी ज्यादा हो सकती है।
ये अपग्रेड उन यूज़र्स के लिए खास होगा जो फोन पर गेमिंग, कंटेंट क्रिएशन या मल्टीटास्किंग जैसे हेवी टास्क करते हैं और लंबी बैटरी लाइफ की उम्मीद रखते हैं।
इस बार Apple अपने Pro Max मॉडल का नाम बदलकर iPhone 17 Ultra भी रखा जा सकता है, जिससे इसकी प्रीमियम पोज़िशनिंग को और मज़बूती मिलेगी।
ट्रिपल 48MP कैमरा और नया डिज़ाइन
iPhone 17 Pro Max में पुराने 6.9-इंच डिस्प्ले को बरकरार रखा जा सकता है, लेकिन इसके बैक पैनल में अल्यूमीनियम और ग्लास का हाइब्रिड डिज़ाइन देखने को मिल सकता है। इससे लुक्स और वायरलेस चार्जिंग दोनों को फायदा होगा।
इस बार कैमरा डिज़ाइन में भी बड़ा बदलाव हो सकता है। हॉरिजॉन्टल कैमरा सेटअप के साथ नया रेक्टेंगुलर बंप आ सकता है जिसमें तीन 48MP कैमरे होंगे, वाइड, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस। सभी कैमरे 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट कर सकते हैं, जो iPhone को मोबाइल फोटोग्राफी के टॉप लेवल पर ले जाएगा।
A19 चिप और वेपर कूलिंग से मिलेगा पावरफुल परफॉर्मेंस
iPhone 17 Pro Max में लेटेस्ट A19 Pro चिपसेट आ सकता है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड हो सकता है। इसके साथ 12GB RAM मिल सकती है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग और स्मूथ होगी।
इसके अलावा, Apple पहली बार अपने iPhone में vapor chamber cooling system दे सकता है। ये फीचर अब तक सिर्फ Android फ्लैगशिप में देखा गया है और यह डिवाइस को हीट होने से बचाएगा।
कुल मिलकर iPhone 17 Pro Max या Ultra एक ऐसा डिवाइस बनने जा रहा है जिसमें बैटरी, कैमरा और परफॉर्मेंस, तीनों में Apple अपने अब तक के सबसे बड़े अपग्रेड देने वाला है।








