Foxconn करेगी भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग के लिए ₹12,800 करोड़ का निवेश, ‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगी रफ्तार!

Apple iPhone production under Make in India initiative

Apple के प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग साझेदार Foxconn भारत में iPhone निर्माण का विस्तार करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने योजना बनाई है कि वह भारत में ₹12,800 करोड़ ($1.5 बिलियन) का निवेश करेगी। इस प्रस्तावित निवेश से भारत में iPhone निर्माण को नई गति मिलेगी और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को भी बड़ा समर्थन मिलेगा।
Foxconn, जिसे Hon Hai Precision Industry Co. के नाम से भी जाना जाता है, Apple के iPhones को बनाने में अहम भूमिका निभाती है। कंपनी अब भारत को चीन के विकल्प के रूप में विकसित करना चाहती है, जिससे एप्पल को अपनी ग्लोबल सप्लाई में मदद मिलेगी।

तमिलनाडु में Foxconn की योजना: नए प्लांट और उनके विस्तार की तैयारी

Foxconn की योजना है कि वह तमिलनाडु में अपने मौजूदा प्लांट का विस्तार करेगी और एक नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी स्थापित करेगी। यह निवेश भारत में उच्च गुणवत्ता वाले iPhone मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। इससे न केवल स्थानीय लोगों रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी, बल्कि भारत की स्थिति एक ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में और मजबूत होगी।

कर्नाटक में iPhone 16 Pro का निर्माण शुरू करने की योजना

Foxconn ने कर्नाटक में भी एक नई यूनिट स्थापित करने की योजना बनाई है, जहां से iPhone 16 Pro का निर्माण जून 2025 तक शुरू हो सकता है। इसके लिए कंपनी ने पहले ही ₹267 करोड़ के नए व एडवांस उपकरणों को खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह पहली बार होगा जब Apple के किसी प्रीमियम iPhone सीरीज को भारत में मैन्युफैक्चर किया जाएगा।

₹25,000 करोड़ तक पहुँच सकता है कुल निवेश, 40,000 नौकरियों की संभावना

Foxconn की भारत में कुल निवेश योजना ₹25,000 करोड़ तक पहुँच सकती है, जिसमें तमिलनाडु और कर्नाटक दोनों ही राज्य शामिल हैं। कर्नाटक सरकार के मुताबिक, इस परियोजना से लगभग 40,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। कंपनी भारत में अपने विस्तार के लिए राज्य सरकारों से समर्थन, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, और प्रक्रिया में तेज़ी की मांग कर रही है।

भारत में iPhone निर्माण का नया अध्याय शुरू होने को तैयार

Foxconn का प्रस्तावित ₹12,800 करोड़ का निवेश भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। यह न केवल Apple की चीन पर निर्भरता को कम करेगा, बल्कि भारत को उच्च तकनीकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के रूप में स्थापित करेगा। ‘मेक इन इंडिया’ पहल को इससे एक नया बल मिलेगा, जिससे देश में तकनीकी आत्मनिर्भरता, रोजगार और निर्यात क्षमता में वृद्धि होगी।

(Visited 116 times, 1 visits today)
Spread the love

You may also like...